सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका के सबया से ग्राम भोतियाही सडृक निर्माण में ठेकेदार की मनमानी से किसान परेशान है, सड़क के दोनों तरफ से मनमाने ढ़ंग से जेसीबी मशीन से मिट्टी निकाली जा रही है, जब किसान विरोध कर रहे है तो ठेकेदार द्वारा जेल भेजने की धमकी दी जा रही है, वही अधिकारी पूरी तरह चुप्पी लगाये हुए है।
बताया जाता है कि सिसवा नगर पालिका के सबया से ग्राम भोतियाही तक पिच सड़क के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है, ऐसे में सड़क पर मिट्टी भराई के लिए ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए सड़क के दोनों तरफ किसानों की कृषिगत भूमि से 6 से 8 फिट गहराई तक जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही है। जब कि खेतों से सड़क खुद ही लगभग 4 फिट उंचा है, किसानों द्वारा जब विरोध किया जा रहा है तो ठेकेदार जेल भेजने व प्रशासन का भय दिखाकर जेसीबी से मिट्टी निकाल रहा है। यही नही ठेकेदार हल्के के सिपाहियों से डराया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि सड़क तो खेतों से 4 फिट उंचा है ही फिर भी रात होने पर ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से जबरन मिट्टी निकाली जा रही है ऐसे में खेतों फसलों को नुकसान तो पहुंचाया ही जा रहा है अब हम खेतों में कैसे जाएंगे, खेतों में बुआई नही हो पायेगी, इसकी शिकायत अधिकारियों से की जा रही है तो कोई कार्यवाही नही की जा रही है, कोठीभार पुलिस तो सुन भी नही रही है।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील