December 15, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

Maharajganj: पानी भरे नाले में मिली युवक लाश, मामला संदिग्ध

  

Maharajganj: पानी भरे नाले में मिली युवक लाश, मामला संदिग्ध

        महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर रेलवे अंडरपास के पास पानी भरे नाले में आज रविवार की सुबह एक युवक के शव मिला, शव के पास बाइक भी पड़ी थी ऐसे में तरह-तरह की चर्चाएं है, कोई हत्या तो कोई एक्सीडेंट मान रहा है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र भोला ग्राम सभा अड्डा देवपुर निवासी के रूप में हुई।
   बताया जाता है कि मृतक जितेंद्र मुडिला बर्थडे पार्टी मे आने के बाद रात में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद फिर से रानीपुर किसी काम के सिलसिले से गये और वापस आते समय हादसा, हुआ।
   हालत देखने के बाद लोग तरह-तरह की बात कर रहे है, किसी का कहना है कि बाईक अनियंत्रित होने के कारण गाड़ी मोड नही पाया और गड्ढे में पानी के बाइक के साथ चला गया और बाईक युवक के उपर गिरने से मौत हो सकती है तो वही कुछ लोग इसे हत्या कर फेंकने की बात कह रहे है, वैसे मौत कैसे हुयी यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
     सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

You may have missed

error: Content is protected !!