महराजगंज। खुफिया विभाग की जानकारी पर ठूठीबारी कस्बे में शुक्रवार की शाम दवा की दुकानो पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी में बरामद हुई नशीली दवाओं व रैपर की बरामदगी के बाद पुलिस अब मुख्य आरोपी की तलाश तेज़ कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक फरार चल रहे ड्रग के मुख्य आरोपी के तलाशी के क्रम में देर शाम शनिवार को एक दुकान के मालिक के घर पर सीओ और एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नशेड़ी गैंग के मुख्य आरोपी के घर से भी नशीली दवाओं से भरा हुआ बॉक्स व खाली रैपर बरामद हुआ लेकिन मुख्य आरोपी नही मिला। पुलिस टीम ने घर के कोने कोने को अच्छी तरह से खंगाला लेकिन सुराग नही लग सका। पुलिस की दबिश लगातार जारी है तथा मेडिकल स्टोर को भी सील किया जा चुका है।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी निचलौल डी के उपाध्याय, एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, ड्रग इंस्पेक्टर कुशीनगर दीपक पांडेय, ड्रग इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक, एसओ संजय दुबे सहित एसएसबी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।


More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन