कोल्हुई-महराजगंज। कोल्हुई के मेन तिराहे अंधा मोड़ पर आज सोनौली की तरफ से आ रही तेज रफतार ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गया, घायल अवस्था में लोग लक्ष्मीपुर सीएचसी ले गये जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृत व्यक्ति की पहचान रामनगर निवासी इरफान के रूप में हुई है, पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार इरफान बाइक से अपने भाई की पत्नी के दवा कराने के लिए कहीं जा रहे थे, जैसे ही कोल्हुई के मेन चौराहे पर पहुंचे की अचानक तेज रफतार ट्रक की चपेट में आ गये।
लोगों का कहना है कि तिराहे पर अंधा मोड़ होने के कारण अकसर ऐसी घटनाएं होती रहती है, ऐसे में यहां स्पीड ब्रेकर लगाया जाय जिससे दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके ।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात