June 23, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

Heat Wave Alert - कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं

Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन लू का अलर्ट जारी किया हैं। उत्तर और पूर्वी भारत, पहाड़ी राज्यों समेत पूरा उत्तर पश्चिम भीषण गर्मी के चपेट में हैं। जम्मू से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग की माने तो पंजाब और हरियाणा समेत 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार से पांच दिन लू का अलर्ट जारी किया है।

Heat Wave Alert - कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं
Heat Wave Alert

इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। पांच दिन बाद कुछ इलाकों में मानसून पूर्व बारिश होने से तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश के मैदानी और निचले हिस्से, उत्तराखंड के मैदानी इलाके, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अभी और चार से पांच दिन भीषण गर्मी पड़ेगी।

Heat Wave Alert - कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं
Heat Wave Alert

इसके अलावा उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्र और उत्तरी ओडिशा में भी अभी कम से कम पांच दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। इन राज्यों कुछ इलाकों में भीषण तो कुछ अत्यधिक भीषण लू चलने की संभावना है। लोगों से बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान भी इन इलाकों में भीषण लू चली और पारा 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। इस दौरान बिहार के बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पारा पिछले कुछ दिनों से 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली और बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ गई।

error: Content is protected !!