June 29, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में बनेगा London Eye की तर्ज पर Gorakhpur Eye, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, मांगा गया प्रस्ताव

Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में बनेगा London Eye की तर्ज पर Gorakhpur Eye, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, मांगा गया प्रस्ताव

Gorakhpur News – Gorakhpur Eye will be built in Gorakhpur on the lines of London Eye, tourism will get a boost, proposal sought

Gorakhpur News। गोरखपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं, इस क्षेत्र का लगातार सुंदरीकरण किया जा रहा है। ताल में बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। क्रूज का संचालन भी शुरू हो चुका है। ताल के चारों ओर रिंग रोड बनाने का काम चल रहा है। वहीं, अब पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लंदन आई की तर्ज पर गोरखपुर में भी गोरखपुर आई स्थापित करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल क्षेत्र में ‘लंदन आई’ की तर्ज पर ‘गोरखपुर आई’ बनेगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) प्रस्ताव बनाने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करेगा। इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया गया है। कंसल्टेंसी कंपनियां 29 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगी। चयनित कंपनी की ओर से गोरखपुर आई स्थापित करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में बनेगा London Eye की तर्ज पर Gorakhpur Eye, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, मांगा गया प्रस्ताव
Gorakhpur News

लंदन आई की तर्ज पर प्रस्तावित गोरखपुर आई रामगढ़ताल क्षेत्र में यह एक स्थायी निवेश होगा। 10 से 15 किलोमीटर की परिधि से यह झूला नजर आएगा और इसपर बैठकर शहर की छटा भी देखी जा सकेगी। कंसल्टेंट चयन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की गई है। 29 जनवरी तक इच्छुक कंपनियों की ओर से आवेदन किया जा सकता है।

जानें क्या है लंदन आई
लंदन में टेम्स नदी के साउथ बैंक पर स्थित 135 मीटर ऊंचा कैंटिलीवर आब्जर्वेशन व्हील है। जिसे लंदन आई के नाम से जाना जाता है। उसी के तर्ज पर गोरखपुर आई बनाने की योजना है। इसकी ऊंचाई 151 मीटर रखने की बात चल रही है। इसके बन जाने पर यह देश का पहला और लंदन आई से भी ऊंचे कैंटिलीवर आब्जर्वेशन व्हील के रूप में प्रसिद्ध होगा। जिसके बाद गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय फलक पर दिखेगा।

Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में बनेगा London Eye की तर्ज पर Gorakhpur Eye, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, मांगा गया प्रस्ताव
Gorakhpur News

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि लंदन आई की तर्ज पर गोरखपुर आई बनाने के लिए कंसल्टेंट चयन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया गया है। 29 जनवरी तक इच्छुक कंपनियों की ओर से आवेदन किया जा सकता है।

error: Content is protected !!