Gorakhpur Mahotsav 2026, RPIC Convent School
खड्डा-कुशीनगर। गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल खड्डा, कुशीनगर का पूरे मण्डल में प्रथम स्थान आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल का निरीक्षण किया गया व सराहना की गयी। इसमे अनेकों आधुनिक मॉडल विद्यार्थियों ने तैयार की थी, जिनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर सराहना की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्थान बनाए।

पूरे मण्डल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीपक और विनीत रहें, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिनय कुशवाहा रहे, विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विभु देव दूबे एंड टीम रहें, विज्ञान गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यशिका मौर्या रहीं, विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर आरोही कुशवाहा, तृतीय स्थान पर शशांक कुशवाहा, चतुर्थ स्थान पर अवनी गुप्ता और पंचम स्थान पर प्रियांशु गुप्ता रहीं। साथ ही साथ आलोक कुशवाहा, कुशल रौनियार, रितिक, अनन्या व अंश का शानदार प्रदर्शन रहा।

इस प्रतियोगिता में पूरे गोरखपुर मण्डल के लगभग सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त 150 विद्यालय सम्मिलित हुए थें। गोरखपुर महोत्सव 2026 के विज्ञान प्रदर्शनी में आयोजित पूरे मंडल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, विज्ञान गीत प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में आर. पी. आई. सी. कॉन्वेंट स्कूल खड्डा, कुशीनगर ने प्रथम स्थान हासिल कर पिछले वर्ष की भातीं अपना परचम लहराया।

ज़िले का सम्मान बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने बधाई दिया। साथ ही साथ विद्यालय के संस्थापक महंथ तिवारी, प्रबंधक ई. नीरज तिवारी, सह प्रबंधक धीरज तिवारी, उपप्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, सुनील पांडेय, विजय शंकर मिश्रा, जोखू प्रसाद, संजीव कुमार, शुभम मोदनवाल, चंद्रेश चौधरी, सोमनाथ कसौधन, चंद्रभान यादव, सरवर, राहुल जायसवाल, सुजीत कुमार, इजहार अंसारी, अभिषेक रौनिया, आयुष जायसवाल, सकलेन अहमद, भानु प्रताप सिंह, अनुपमा सिंह, रेशु राय, दिव्यांशी केडिया, खुशबू रौनिया, प्रियंका श्रीवास्तव, अंकुर शुक्ला, प्रचिता शर्मा, काम्या जायसवाल, शालिनी सिंह, शिवांगी केसरी, नम्रता जायसवाल, शिवानी चौबे, अंजू सिंह, अर्पिता सोनी, स्वाती मिश्रा, मोनिका तिवारी, कोमल चौधरी, तनु मिश्रा, प्रगति जायसवाल व मंगल यादव ने ख़ुशी ज़ाहिर की।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान