Gorakhpur Mahotsav 2023, Gorakhpur Mahotsav, Mahotsav 2023, Mahotsav Gorakhpur, Gorakhpur Festival 2023, Gorakhpur Festival, Festival Gorakhpur 2023, Festival 2023
गोरखपुर। गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में बुधवार को गोरखपुर महोत्सव Gorakhpur Mahotsav 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया है। यह महोत्सव 11 से 13 जनवरी तक चलने वाला है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह महोत्सव का शुभारंभ किया तो समापन मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। हर बार की तरह इस बार भी महोत्सव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। ठंड से बचाव के लिए महोत्सव स्थल पर जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही चिकित्सकों की टीम और इलाज के जरूरी संसाधन भी मौजूद हैं। सफाई की व्यवस्था नगर निगम और पंचायतीराज विभाग को सौंपी गई है।
Gorakhpur Mahotsav 2023: The beginning of Gorakhpur Mahotsav, a gathering of music adorned amidst colorful programs
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मंगलवार को कमिश्नर सभागार में महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चंपा देवी पार्क में 11 से 13 तक आयोजित होने वाले महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। टैलेंट हंट में बच्चों को अपनी मेधा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा तो वहीं कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। विज्ञान मेला, कृषि मेला, शिल्प व टेराकोटा प्रदर्शनी के साथ ही पुस्तक मेला भी लगेगा।
महोत्सव के दौरान रोजाना शाम को बॉलीवुड नाइट तो 12 जनवरी को भोजपुरी नाइट का भी आयोजन होगा। पहले दिन मशहूर सूफी गायक कैलाश खेर अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। दूसरे दिन बॉलीवुड नाइट असित त्रिपाठी और फिर भोजपुरी नाइट पद्मश्री मालिनी अवस्थी के नाम रहेगी। आखिरी दिन सोनू निगम अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों, हर वर्ग के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही लोग जायके का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इस दौरान गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
शिल्प मेला के लिए 80 स्टॉल, सरस मेला के लिए 30 स्टॉल, बुक स्टॉल के 30 स्टॉल निर्धारित किए गए हैं। 50 स्टॉल कामर्शियल होंगे, जिसे विभिन्न कंपनियों ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए आवंटित कराया है। कृषि व उद्यान विभाग की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग को 50 स्टॉल दिए गए हैं।
11 से 17 तक लगेगा शिल्प मेला
गोरखपुर महोत्सव के प्रमुख आयोजन तीन दिन के हैं लेकिन शिल्प मेला 17 जनवरी तक चलेगा। इसमें विभिन्न हस्त शिल्प स्टॉल, वाणिज्यिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा ऑटो मोबाइल एक्स्पो का भी आयोजन प्रस्तावित है। इस दौरान कृषि, फ्रूट एंड वेजीटेबल शो, पुष्प प्रदर्शनी समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे।
11 जनवरी के मुख्य कार्यक्रम
- 11 बजे महोत्सव का शुभारंभ
- सबरंग दोपहर 02:30 से शाम 06:30 बजे तक
- बॉलीवुड नाइट अमन त्रिखा, मुंबई, शाम 06:30 से 07:30 बजे तक
- कैलाश खेर, मुंबई रात्रि 07:30 बजे से
12 जनवरी के मुख्य कार्यक्रम
- लोकरंग दोपहर 1:30 से 5:30 बजे तक
- फैशन शो वनटांगिया (सुगम सिंह शोखावत) शाम 05.30 से 06.00 बजे तक
- बॉलीवुड नाइट असित त्रिपाठी, शाम 06:30 से 07.30 बजे तक
- लोक गायन पद्मश्री मालिनी अवस्थी, रात्रि 07:30 से 09:30 बजे तक
- कवि सम्मेलन रात्रि 09:30 से
13 जनवरी के मुख्य कार्यक्रम
- काव्य पाठ रवि किशन : दोपहर 03:00 बजे से
- अग्निहोत्री बंधुओं का भजन कार्यक्रम : 03:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक
- सबरंग : शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक
- बॉलीवुड नाइट : सोनू निगम, शाम 07:30 बजे से
- 11-17 जनवरी तक शिल्प मेला, व्यापार पुस्तक मेला
More Stories
In Siswa Bol Bam – सिसवा हुआ भक्तिमय, बोल बम के जयकारों के साथ हजारों की संख्या में शिव भक्त नेपाल के त्रिवेणी जल लेने के लिए हुए रवाना
New Woman Vice Chancellor of Gorakhpur University : जानिए कौन हैं गोरखपुर विश्वविद्यालय की नई महिला कुलपति प्रो. पूनम टंडन, संभाल चुकी हैं महत्वपूर्ण पद
Training Camp of Scout Guide- महराजगंज: स्काउट गाइड का तीन दिवसीय प्रथम व द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन