गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपना नामांकन कर दिया है, इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे, नामांकन के बाद अमित शाह, सीएम योगी संग गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए, नामांकन से पहले दोनों नेताओं ने एमपी इंटर कालेज मैदान पर एक सभा को सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन से पहले एमपी इंटर कालेज मैदान में एक सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी में एक बार फिर बीजेपी के लिए 300 पार की हुंकार भरी। अमित शाह ने कहा कि 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनाव में प्रदेश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में यूपी के विकास का रास्ता तैयार कर प्रचंड बहुमत दिया। आज सीएम योगी के नामांकन भरने के साथ ही फिर से एक बार ठश्रच् यहां से 300 पार के संकल्प के साथ प्रदेश में आगे बढ़ रही है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जब 2013 में उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया तो यहां पार्टी की स्थिति ठीक नहीं थी। दिल्ली के पत्रकार कहते थे कि डबल डिजिट में नही आएंगे। लेकिन 2017 में हम 373 सीट लेकर आए। इस बार भी 300 पार जाएंगे।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील