लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने नवगठित उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में सोनम किन्नर को नियुक्त किया है। यह पद राज्य मंत्री के समकक्ष होता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोर्ड के अध्यक्ष हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस साल की शुरूआत में बोर्ड का गठन किया गया था। सोनम, जो पहले समाजवादी पार्टी की सदस्य थीं, अगस्त में भाजपा में शामिल हो गईं थी। उन्होंने अपना वर्तमान पद प्राप्त करने के बाद, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को शाप दिया कि वह कभी सत्ता में नहीं लौटेंगे और भाजपा बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने उन्हें मौका दिया तो वह 2022 का विधानसभा चुनाव यादव के खिलाफ लडऩा चाहेंगी ताकि उनकी हार सुनिश्चित हो सके। भाजपा को राज्य में लगभग 5 लाख मजबूत किन्नर समुदाय का समर्थन प्राप्त होगा।
सोनम ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन असफल रही थीं।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील