लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने नवगठित उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में सोनम किन्नर को नियुक्त किया है। यह पद राज्य मंत्री के समकक्ष होता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोर्ड के अध्यक्ष हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस साल की शुरूआत में बोर्ड का गठन किया गया था। सोनम, जो पहले समाजवादी पार्टी की सदस्य थीं, अगस्त में भाजपा में शामिल हो गईं थी। उन्होंने अपना वर्तमान पद प्राप्त करने के बाद, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को शाप दिया कि वह कभी सत्ता में नहीं लौटेंगे और भाजपा बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने उन्हें मौका दिया तो वह 2022 का विधानसभा चुनाव यादव के खिलाफ लडऩा चाहेंगी ताकि उनकी हार सुनिश्चित हो सके। भाजपा को राज्य में लगभग 5 लाख मजबूत किन्नर समुदाय का समर्थन प्राप्त होगा।
सोनम ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन असफल रही थीं।
More Stories
Gorakhpur News – St. Andrew’s College और Robotics Era के बीच हुआ समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा कौशल विकास का लाभ
एक पेड़ माँ के नाम 2.0 कार्यक्रम- सेण्ट ऐण्ड्रयूज काॅलेज में हुआ वृक्षारोपण
लखनऊ में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश व्यापारी महाकुंभ का हुआ आयोजन, महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी लिया भाग