सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के लिए आज पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पूर्व नगर सभासद एवं एमएलसी प्रतिनिधि ने पत्र देकर स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया।
पूर्व सभासद एवं एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्याप्त गंदगी से यहां इलाज के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा मरीजों के परिजनों द्वारा कॉल किए जाने पर समय से न पहुंचने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पढ़ रही है।
राजन विश्वकर्मा ने पत्र दे इन समस्याओं को दूर किए जाने की मांग मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है।



More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन