सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा से निचलौल मुख्य मार्ग पर जहदा के पास आज रात लगभग 8:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिसवा से निचलौल मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना अंतर्गत जहदा के पास आज रात लगभग 8:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ, हादसे में 40 वर्षीय राजेश पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम सीतलापुर की मौत हो गई।
हादसे के बाद राजेश को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, यह हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच कर रही है।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील