फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला देवीगंज में शनिवार की दोपहर गैस सिलेण्डर लीक होने से आग लग गई। जिसकी चपेट में आ जाने से 30 वर्षीय महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अग्निकांड से घरेलू सामान भी जलने का समाचार प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार देवीगंज मुहल्ला निवासी मनोज की पत्नी रंजना देवी आज दोपहर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। किसी प्रकार परिजनों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग की चपेट में आ जाने से रंजना झुलस गई। जिसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील