बुलन्दशहर। पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी युनुस के काफिले पर शादी समारोह से लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग किया जिसमें 4 से 5 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है, गंभीर घायलों को जिला अस्पताल प्रशासन ने दिल्ली रेफर कर दिया वही दिल्ली ले जाते समय एक घायल खालिद प्रधान की मौत होने की खबर मिल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी युनूस की गाडियों पर शादी समारोह से लौटते समय अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, फायरिंग में हाजी युनुस बाल बाल बच गये, फायरिंग से हाजी युनुस के काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी, हाजी युनुस मरहूम पूर्व बीएसपी विधायक हाजी अलीम के है भाई, दो दिन पहले ही हाजी युनुस ने बीएसपी छोड़ राष्ट्रीय लोक दल का दामन थामा था।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम व एसएसपी मौके पर पहंच गये है, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है और जांच में जुट गयी है।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित