कानपुर। भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी को विवादित टिप्पणी महंगी पड़ी। पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद एसएफटी टीम प्रभारी की तहरीर पर विधायक के खिलाफ आचार संहिता तथा कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन में नौबस्ता थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
पिछले दिनों किदवई नगर से विधायक महेश त्रिवेदी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह विरोधियों को लात, घूंसों, डंडों से मारो, बस गोली मत मारना बाकी मैं सब देख लूंगा कहते हुए देखे सुने गए थे। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने एडिश्नल डीसीपी साउथ को जांच के आदेश दिए थे। वीडियो की जांच के बाद एडीसीपी ने प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी थी। एडीसीपी ने जांच में वीडियो और उसकी टिप्पणी सही पाई थी। आचार संहिता उल्लंघन के मामलों को देख रही एफएसटी टीम के प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी ने नौबस्ता थाने में शनिवार रात तहरीर दी। पुलिस ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न