Bhojpuri Superstar : Khesari Lal Yadav और Akshara Singh मचाएंगे बवाल, अक्षरा ने कहां ‘पहले आंधी आई थी, फिर तूफान…
भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं। खेसारी और अक्षरा बीते काफी दिनों से वो अपने गाने के प्रमोशन में व्यस्त हैं। खेसारी और अक्षरा ने भोजपुरी के कई हिट गाने दिए हैं। उनके आने वाले गाने का नाम ‘सुनामी‘ है। भोजपुरी के दोनों कलाकारों ने अपने नए गाने को लेकर जिस तरह का बज क्रिएट किया है उसके बाद उनके फैन्स काफी उत्साहित हैं। शुक्रवार को उन्होंने इसका एक पोस्टर रिलीज किया जिसमें वह फुल स्वैग में नजर आ रहे हैं। इस भोजपुरी वीडियो के लिए बॉलीवुड के मशूहर संगीतकार सलीम मर्चेंट साथ आए हैं।
खेसारी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
इससे पहले खेसारी Khesari Lal Yadav ने सलीम मर्चेंट के साथ एक तस्वीर शेयर किया और लिखा हैं, ‘गार्जियन तुल्य बड़े भैया, सलीम जी आपसे मिलकर और बातें करके बहुत अच्छा लगा। आप का प्यार बना रहे हमेशा की तरह आगे भी। अब तक तो जो आया वो बवाल और आंधी था अब सुनामी की तैयारी करते हैं। आप सभी भगवान रूपी दर्शक का हमेशा आशिर्वाद बना रहे। लव यू।‘

अक्षरा सिंह ने शेयर किया नया पोस्टर
पोस्टर शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि इस बार सुनामी आने वाली है। उनका यह म्यूजिक वीडियो 12 जून को रिलीज किया जाएगा। अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, ‘पहले आंधी आई थी, फिर तूफान… अब सुनामी आ रहा है… 12 जून को। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के साथ। गाने को सलीम-सुलेमान ने कंपोज किया है। इसे सुरजीत यादव, श्रद्धा पंडित और आदित्य कलवे ने लिखा है।‘

More Stories
Khesari Lal New Hit Song Out : खेसारीलाल यादव का नया धमाकेदार गाना ‘Hamar Jila’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
Bhojpuri Industry की बड़ी खबर: Akanksha Dubey खुदकुशी मामले में आया नया मोड़, बॉयफ्रेंड फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Famous Bhojpuri Actress Suicide: Bhojpuri Industry की मशहूर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जानें पूरा मामला