अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने सब कुछ जला कर राख कर दिया। घर में बिटिया की शादी की खुशी आने से पहले मौत का मातम फैल गया। आग की भेंट चढ़कर माँ की मौत हो गयी तो शादी का जोड़ा पहनने से पहले ही लड़की, इसका भाई और भतीजा जलने से गम्भीर हालत में भर्ती है। शादी का सामान सहित गृहस्थी नकदी सब राख हो गयी। गांव में मातमी सन्नाटा फैला है।
सोमवार की आधी रात सामने आयी हाजीपुर में आग की जो घटना लोगों ने देखा व सुना अब तक नहीं देखा था। जंहा देखते ही देखते एक क्षत्रिय परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गयी और माँ की मौत हो गयी। शादी की मेहँदी रचाने से पहले कन्या जल कर भाई व भतीजे के साथ अस्पताल में जीवन मृत्यु के बीच झूल रही है।
बताया जाता है गांव निवासी स्व0 सभाजीत सिंह की पुत्री रोमी सिंह की शादी 16 फरवरी को तय थी। इस दिन बारात आनी थी। इसकी तिलक का आयोजन 10 फरवरी को सम्पन्न कराने के लिए परिजन जो दिल्ली में रहते थे वह गांव सोमवार को ही आये थे। कहीं सम्बन्धों में निमंत्रण था तो चले गये। रात में भोजन आदि करके वापस लौटे और अपने अपने कमरों में सो गये। घर मे लाइट न होने से कडुआ तेल का दीपक जला कर रखा गया था। लोगों का कहना है कि आग भी शायद इसी दीपक से घर मे लग होगी सभी लोग सो रहे थे। और जब तक लोग कुछ समझ पाते सारी गृहस्थी शादी का सामान लाखों की नगदी सहित जल कर राख हो गयी। इसकी चपेट में आकर रोमी की माँ इंगलेश 58 वर्ष की जल कर मौत हो गयी।आग की चपेट में आकर रोमी 26 पुत्री स्व सभा जीत सिंह व इसके भाई राज प्रताप सिंह 38 वर्ष व भतीजा ऋषभ 8 वर्ष की भी जलने से हालत गम्भीर है। इन्हें इलाज के लिये लखनऊ रेफर किया गया है। गांव में मातमी सन्नाटा फैला हुआ है। लोगों की जुबान पर एक ही बात है कि आखिर आग लगी तो कैसे? जिसका उत्तर किसी के पास नहीं है। गांव के सन्नाटे को भंग करने के लिए सगे संबंधियों के साथ सहानुभूति प्रकट करने वालों की भीड़ जमा होने लगी है।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील