प्रयागराज। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष अससुद्दीन ओवैसी की यहां हुई आमसभा में अनुमति से अधिक भीड़ इकठ्ठा होने पर आयोजक के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अटाला स्थित मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर शनिवार को एआईएमआईएम के अध्यक्ष अससुद्दीन ओवैसी की आमसभा आयोजित की गयी थी। प्रशासन ने सभा के लिए 100 लोगों की अनुमति प्रदान किया था। लेकिन मैदान पर इससे कई गुना अधिक भीड़ इकठ्ठा हुई थी। उन्होने बताया कि पुलिश अधिकारियों ने वीडियो रिकार्डिंग देखने के बाद कार्यक्रम के आयोजक शाह आलम और अन्य लोगों के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज किया है।



More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित