लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जटाशंकर तिवारी की पहल पर महराजगंज जिले के दुर्गम क्षेत्र में स्थित आठ गांवों को जल्द ही कुशीनगर में शामिल किया जायेगा। गंडक नदी के उस पार के महराजगंज जिले के आठ ऐसे गांव हैं, जहां के ग्रामीणों को अपनी ही तहसील या जिला मुख्यालय जाने में दुर्गम रास्तों से 70-80 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। इन गांवों की करीब 20 हजार आबादी के लिए ढंग के रास्ते नहीं है। उन्हें बिहार और कुशीनगर के खड्डा तहसील क्षेत्र से होकर अपने तहसील या जिला मुख्यालय आना-जाना पड़ता है। इन गांवों के लोग बाढ़ से भी जूझते हैं।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात