June 9, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

Russia :23 यात्रियों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 16 लोगों की मौत

           मॉस्को। रूस के तातरस्तान क्षेत्र में एक विमान हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य घायल हो गए। आपातकालीन सेवाओं के विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। आपातकालीन विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
      इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायलों में एक की हालत काफी गंभीर है।  आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा कि पैराशूट डाइवर्स को ले जा रहा एक विमान रविवार को मध्य रूस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले भी रूस के दूर-दराज के इलाकों में विमान हादसे हुए हैं, जिनके पीछे की वजह से विमानों को पुराना होना रहा है। आपातकालीन सेवाओं के एक सूत्र ने तास को बताया कि मेनजेलिंस्क शहर में एक लेट एल-410 टर्बाेलेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसका स्वामित्व एक एयरो क्लब के पास था। सूत्र के मुताबिक, विमान मॉस्को के समय के मुताबिक करीब 09.11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सूत्र ने बताया कि विमान में 23 लोग सवार थे। आपातकालीन स्थिति के लिए रूसी मंत्रालय ने बताया कि विमान में सवार सात लोगों को बचा लिया गया है।
     सूत्रों ने बताया कि फायर एंड रेस्क्यू टीम ने चार और लोगों को बचा लिया गया है और बाकी के लोगों बचाने का काम जारी है। कुल मिलाकर सात लोगों को बचा लिया गया है।

error: Content is protected !!