गोरखपुर। हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो के निकट महफिल-ए-मिलादुन्नबी हुई। मुख्य वक्ता कारी रहमत अली ने कहा कि अल्लाह ने पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को नूर बनाकर भेजा है,
इसलिए पैग़ंबर-ए-आज़म ने दुनिया में तशरीफ लाने के बाद जिहालत की तारीकी (अंधकार), बदकिरदारी की तारीकी, जुल्म व सितम की तारीकी, बेइंसाफी की तारीकी एवं हर तरह की तारीकी को अपने नूर की रोशनी से जिहालत को इल्म में, बदकिरदारी को अच्छे किरदार में, जुल्म व सितम की तारीकी को अच्छे बर्ताव में, बेइंसाफी की तारीकी को इंसाफ और आपसी भाईचारा में बदल दिया है।
आज हमारे समाज में जो बेचैनी पाई जा रही है, वह इसलिए है कि हम पैग़ंबर-ए-आज़म के बताये हुए रास्ते से भटक गए हैं, अगर हमें सुकून व इत्मिनान हासिल करना है तो हम अपने पैग़ंबर-ए-आज़म के बताये हुए रास्ते पर चलना होगा। इससे हमारे समाज की बुराईयां खुद-ब-खुद खत्म हो जाएंगी। नात-ए-पाक कारी तालीम रज़ा ने पेश की। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क की तरक्की, खुशहाली व भाईचारे की दुआ मांगी गई। महफिल में मौलाना मोहम्मद उस्मान बरकाती, मिनहाज सिद्दीक़ी आदि अकीदतमंद मौजूद रहे।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान