जौनपुर। लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही कार्गो ट्रेन मालगाड़ी बदलापुर रेलवे स्टेशन को क्रास करते ही पटरी टूट जाने से मालगाड़ी सभी पटरी को तोड़ते हुए पलट गई। जिसमें 21 डिब्बे छतिग्रस्त हो गये, यह हादसा आज सुबह लगभ 8 बजे की बतायी जा रही है, इस हादसे की आवाज इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर मौके पर हजारों की जमा हो गई, इस दुर्घटना के कारण वाराणसी- लखनऊ रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया, रूट को क्लियर कराया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना सुबह गुरूवार सुबह लगभग 8 बजे की है। बताया जाता है कि यह मालगाड़ी खाली थी, जो लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अभी बदलापुर रेलवे स्टेशन को क्रास ही की थी कि पटरी टूट जाने से मालगाड़ी सभी पटरी को तोड़ते हुए पलट गई। इस दौरान वाराणसी- लखनऊ रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। जानकारी होने के बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। रूट को क्लियर किया जा रहा है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान