नई दिल्ली। दिल्ली से दुर्ग की तरफ जा रही 20848 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस में आज शुक्रवार को आग लग गई, जिससे चार बोगियों में धुआं भर गया। मध्य प्रदेश के मुरैना में हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया जहां आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी है और आग पर काबू पाने में लगी हुई है, राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री समय रहते ट्रेन से बाहर निकल गए। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग कैसे लगी कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं