खड्डा-कुशीनगर। खड्डा स्थित IPL चीनी मिल में पेराई सत्र 2021-22 बृहस्पतिवार को शुरू हुआ, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, एसडीएम उपमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे आदि की मौजूदगी में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक कुलदीप सिंह ने यजमान के रूप में विधि-विधान से कारखाने का पूजन कराया फिर मील के डोंगे में गन्ना डाल पेराई स़त्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरार तौल कांटे का भी पूजन किया गया, इसके बाद सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे अमित यादव और धनंजय को उपहार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान विवेकानंद पांडेय, दयानिधि मणि त्रिपाठी, प्रद्युम्न तिवारी, सुप्रियमय मालवीय, मिठाई यादव, अखिलेश उपाध्याय, डबलू सिंह, जयहिंद मद्धेशिया, गन्ना व्यवस्थापक सविंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर अनिल कुमार, चीफ केमिस्ट योगेश राठी, रामकेश्वर सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात