महराजगंज।दीपावली की पूर्व संध्या पर जिले स्थित चौक बाजार में महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा एवं गोरखनाथ मंदिर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 7500 दीपक का दीपोत्सव धर्मनाथ खरवार के संयोजन में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य व भाजपा सांस्कृतिक क्षेत्रीय सह संयोजक अमित अंजन रहें अमित अंजन ने कहा कि आज कोविड काल के बाद बाज़ारो की रौनक जो लौटी है वो हमारे सनातन अर्थशास्त्र का अनूठा उदाहरण है, हमारे यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास कर रहा है।
धर्मनाथ खरवार ने कहा आज अयोध्या नगरी में दीपोत्सव का त्योहार विश्व मे कीर्तिमान स्थापित कर रहा है ,कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखनाथ मंदिर के महन्थ फलहारी बाबा ने किया, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महेंद्र नाथ पांडेय रहें, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य वसन्त नारायण पांडेय रहें।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा , भाजपा कार्यालय प्रमुख महेश चौरसिया ,किसान मोर्चा भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंजेश पटेल, भाजपा पूर्व विस्तारक अभिषेक पांडेय उपस्थित रहें।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील