सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विधानसभा का टिकट चाहे भाजपा को हो या फिर सपा का अबतक घोषणा नही किया गया कि किस को मिलेगा ऐसे में इसे जनता राजनैतिक दावपेंच मान कर चल रही है, क्यों कि पर्चा दाखिला शुरू हो चुका है, खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पर्चा दाखिला किया लेकिन यहां से किसको टिकट मिलेगा अभी कोई फैसला नही हो सकता है।
सिसवा विधानसभा से बसपा, कांग्रेस, आप ने तो अपने उम्मीदवरों की घोषण कर दी है लेकिन भाजपा और सपा ने अभी तक अपना पत्ता नही खोला है कि उसका उम्मीदवार कौन होगा, जब कि पर्चा दाखिला भी शुरू हो चुका है और आज खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से पर्चा दाखिला किया है।
सिसवा विधानसभा से चाहे भाजपा हो या फिर सपा इन दोनों पार्टियों पर जनता की निगाहें लगी हुयी है कि कौन टिकट लेकर मैदान में आ रहा है, चाय की दुकानों से लेकर शहर तक चारो तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है, सभी टिकट के दावेदारों के समर्थक अपने-अपने समर्थक को टिकट पक्का होने का दावा कर रहे है, लेकिन दोनों पार्टियों की चुप्पी से यह तो साफ हो गया है कि राजनैतिक दावपेंच के कारण यहां टिकट की घोषाणा नही हो पा रही है।
वैसे जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार आज से लेकर कल तक भाजपा और सपा के उम्मीदवरों की घोषणा हो सकती है।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील