उरई। चुनाव के दौरान बडे बडे दावे करने वाली भाजपा सरकार की पोल जनता समझ चुकी है। जिसका जबाब जनता अब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में देगी। लोगों को अच्छे नि दिखाने वाली भाजपा सरकार के अब बुरे दिन आने वाले है। सरकार ने जनता को लुभाने के लिए जो वादे किये थे उनको अब तक वह पूरा नहीं कर सकी। सभी वादे हवा हवाई साबित हुए। उक्त बात पूर्व कैबिनेट मंत्री/विधायक ओमप्रकाश राजभर ने माता दीन बाल्मकीकि जयन्ति पर कही।
बाल्मीकि समाज के तत्वाधान में तथा विनीता मनोज बाल्मीकि के संयोजन में बाल्मीकि समाज के 1857 के महान क्रांतिकारी मातादीन बाल्मीकि की जयंती का आयोजन बघौरा रोड स्थित इन्द्रा पैलेस में मुख्य अतिथि सुहेलपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व कैबिनेट मंत्री/विधायक ओमप्रकाश राजभर के मुख्य आतिथ्य में तथा पूर्व अधिशाषी अधिकारी किशोरी लाल बाल्मीकि की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारी मातादीन बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तदुपरान्त मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। भाजपा सरकार ने अपने चुनावी मुददे के दौरान जो भी वादे किये थे। वह वादे आज तक पूरे नहीं हो सके। सभी वादे हवा हवाई साबित हुए। भाजपा सरकार में डीजल पेट्रोल, गैस के बढे दामों ने आमजनता की कमर तोड रखी है। अच्छे दिन आने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के ही अब बुरे दिन आने वाले है। इसका जबाब जनता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।
इस मौके पर जीवन बाल्मीकि, हरिओम प्रजापति, महेन्द्र कठेरिया, सपा प्रत्याशी, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा सहित अनेक बाल्मीकि समाज के लोग व सपा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील