लखनऊ। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए इंडियन ऑयल ने मंगलवार को वाराणसी में दो किलो का एफटीएल सिलेडर (मुन्ना) को लांच किया। इस मौके पर इंडियन ऑयल के विपणन निदेशक वी सतीश कुमार मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा इंडियन ऑइल के लिए सर्वाेपरि है। हमारा सदैव प्रयास रहता है की हम अपने ग्रहकों को नवीनतम अथवा पर्यावरण अनुकूल उत्पाद दे। मुन्ना भी इसी का उदाहरण है। दो किलो एफ टीएल सिलेंडर खरीदने के लिए केवल पहचान के प्रमाण की आवश्यकता होगी।
इस अवसर पर वी सतीश ने पद्मश्री डॉ रजनीकान्त को 10 किलों का कम्पोजिट सिलेंडर देकर सम्मानित किया। कम्पनी के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख संजीव कक्कड़ ने कहा कि पिछले वर्ष करोना महामारी के चलते प्रवासी श्रमिक भारतीयों, विधार्थियों, सीमित एलपीजी खपत वाले परिवारों एवं छोटे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की एलपीजी जरूरतों को पूरा करने के लिए इंडियन ऑइल ने मुन्ना की इजात की।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील