October 22, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

15 साल की दिव्यांग लड़की से 3 महीने तक करता रहा रेप, बलात्कार करने से पहले खाता था गोलियां

     

15 साल की दिव्यांग लड़की से 3 महीने तक करता रहा रेप, बलात्कार करने से पहले खाता था गोलियां

     नई दिल्ली। लुधियाना पंजाब के लुधियाना में गुरुद्वारे का पुजारी दिव्यांग लड़की से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। माछीवाड़ा के नूरपुर गांव में गुरुद्वारे के 65 वर्षीय पुजारी पर मानसिक रूप से विकलांग 15 वर्षीय लड़की का रेप करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले तीन महीने से बच्ची का रेप कर रहा था और गर्भधारण से बचने के लिए उसे गर्भनिरोधक देता था। आरोपी पुजारी का नाम सोहन सिंह उर्फ सोहनी है, जो कि पीड़िता का पड़ोसी है।
      

             मामला 26 मार्च को तब सामने आया, जब पीड़िता की मौसी ने लड़की को गोलियां खाते हुए देखा था। जब उन्होंने पूछताछ की, तो लड़की ने बताया कि सोहन सिंह उर्फ सोहनी ने उसे स्वास्थ्य में सुधार के लिए ये गोलियां दी हैं। लड़की ने यह भी खुलासा किया कि सोहन सिंह ने उसके लिए एक मोबाइल फोन खरीदा था।
      लड़की ने आगे कहा कि आरोपी उसके साथ बलात्कार करने से पहले कुछ गोलियां खाता था। माछीवाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मसीह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!