नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से कोटवां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है
कोटवा-कुशीनगर। दवा कराकर घर लौट रहे सीमावर्ती महराजगंज जिले के बाइक सवार तीन लोग आज मंगलवार की दोपहर सड़क निर्माण में लगे हाइड्रा के चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गये, सूचना पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से कोटवां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती जिला महराजगंज के कोठीभार थानाअन्तर्गत वरवां द्वारिका निवासी 65 वर्षीय कैलाश गुप्ता अपने लड़के 36 वर्षीय मेवालाल व अपने परिचित 20 वर्षीय अजीत के साथ एक ही बाइक से कोटवां सरकारी अस्पताल से वापस अपने घर आ रहे थे की कौवासार व सेखुईं के बीच सड़क निर्माण में चल रहे हाइड्रा की चपेट में आकर तीनों गम्भीर रुप से घायल हो गये। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी।
सूचना पर पहुंची नेबुआ-नौरंगिया पुलिस ने सभी घायलों को निकटतम कोटवां अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न