अमेठी। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के घटकौर का है जहां सोमवार की सुबह साइकिल से धम्मौर पढऩे जा रही छात्रा को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिसे छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही ट्रक ड्राइवर घटना के बाद ट्रक को खड़ा कर मौके से फरार हो गया ।
Read More- शौच के लिए गयी छह साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म ,रेप केश में ही जमानत पर बाहर था आरोपी
थाना क्षेत्र के बैधिकपुर निवासी छात्रा लक्ष्मी साइकिल से सोमवार की सुबह बालिका इंटर कालेज धम्मौर पढऩे जा रही थी तभी घटकौर के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई जिससे ट्रक ने छात्रा कुचल दिया और मौके पर ही छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई घटना के समय छात्रा का भाई सोनू भी मौजूद था । बताया जा रहा है लक्ष्मी चार भाईयों में एकलौती बहन थी । घटना से परिवार में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Read More- बेटों के बराबर बेटियों को हक देना चाहता था पिता, नाराज बेटों ने पिता पर फेंका एसिड
मौके पर पहुंची पीपरपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जेसीबी से बालू से भरी ट्रक को खाली कराकर शव को बाहर निकालकर पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है वही घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित