कानपुर। आईआईटी कानपुर की छात्रा सेजल जैन (20) पुत्री अनिल कुमार जैन गंगा बैराज पर सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा में गिर गईं। एक घंटे बाद गोताखोरों ने सेजल का शव खोज निकाला। सेजल मूलरूप से राजस्थान, भीलवाड़ा के बदनौर थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को सेजल अपनी छह सहेलियों के साथ बैराज घूमने गई थीं। पुलिस के अनुसार गेट नंबर 5 के पास छात्रा छोटे शटर को उठा कर रेलिंग के अंदर चली गईं। वहीं सेल्फी लेने के चक्कर में वो गंगा में गिर गईं।


More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन