सिसवा बाजार-महराजगंज। महराजगंज के सांसद और केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी आज नगरपालिका परिषद सिसवा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शकुन्तला जायसवाल के लिए नगर के श्रीरामजानकी मन्दिर परिसर धर्मशाला, बरवा द्वारिका एवं रेलवे स्टेशन के सामने महंथ तिवारी के आवास पर बैठक कर जनता से समर्थन जुटाने के क्रम में नगर एवं ग्राम वासियों को संबोधित किया।
इस दौराना उन्होंने कहा प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में एक सफल प्रयास अनवरत जारी है, लोकतंत्र की प्रक्रिया में बिना आपके सहयोग के यह संभव नहीं है। इसलिए अपना अमूल्य मत भाजपा प्रत्याशी शकुन्तला जायसवाल पत्नी गिरजेश जायसवाल को नगर क्षेत्र के साथ प्रदेश हित में भाजपा को देखकर विकास एवं राष्ट्र निर्माण को चुने।
इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष परदेश रविदास, नेबुआ नौरंगिया के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेष नाथ यादव, जितेन्द्र बहादुर सिंह, रामनारायण जायसवाल, बड़हरा के महंथ जी, नागेन्द्र मल्ल, अमित अंजन, उमेश शर्मा, शिव जी सोनी, गोविन्द सोनी, सोमनाथ चौरसिया, पं0 अवधेश चौबे, प्रमोद जायसवाल, शिव रौनियार, भगवंत, उमेश पूरी, लल्ले सिंह, गिरजेश जायसवाल, डा0 पंकज तिवारी, ई0 नीरज तिवारी, धीरज तिवारी, दिपक चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या मे जनता मौजदू रही।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील