सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी शकुन्तला जायसवाल ने आज सैकड़ों की संख्या में समर्थकों के साथ नगर व आस-पास के वार्डों में जनसम्पर्क किया, इस दौरान भारी भीड़ नारे लगाते हुए चल रही थी, भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे।
सिसवा नगर पालिका का मतदान 13 मार्च को होना है, ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी शकुन्तला जायसवाल व उनके पति गिरेजेश जायसवाल आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूरे नगर व आस- पास के वार्डो में पैदल जनसम्पर्क किया, इस दौरान समर्थकों की भारी भी चल रही थी।
गिरजेश जायसवाल जनसम्पर्क के दौरान जनता से भाजपा के निशान पर वोट देेने की अपील कर आशिर्वाद मांग रहे थे।
जनसम्पर्क के दौरान जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ नथूनी बाबू, कुन्दन सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश पूरी, रामेश्वर जायसवाल सहित कई भाजपा नेता व पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात