सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद के चुनाव हेतु आज नामांकन पत्र की खरीद व नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 17 लोगों ने नामांकन पत्र लिया तो सदस्य पद के लिए 52 लोगों ने नामांकन पत्र लिया वही सदस्य पद के लिए एक ने नामांकन किया।
नामांकन क्रय करने व जमा करने का समय 16 फरवरी से 22 फरवरी तक है, ऐसे में आज दूसरे दिन अशोक कुमार जायसवाल, मु0 इलियास, संध्या देवी, रागिनी देवी, अमित जायसवाल, नागेन्द्र कुमार जायसवाल ने दो-दो सेट, जगदीश जायसवाल ने तीन सेट, विनोद कुमार व पंकज सिंह ने एक-एक सेट नामांकन पत्र क्रय किया। वही सदस्य के लिए 52 नामांकन पत्र बिके, इसके साथ ही वार्ड नम्बर 9 सरोजनी नगर से दुर्गावती देवी पत्नी अवधेश ने नामांकन दाखिल किया।
बताते चले पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए पंकज सिंह, नागेन्द्र मल्ल ने दो सेट, उत्कर्षा मल्ल, शकुंतला ने दो सेट, इशरावती व सुमन ने दो-दो सेट, अनोखा देवी, पुष्पा देवी, जागृति देवी, रोशन कुमार व विनोद कुमार ने नामांकन पत्र लिया तो वही सदस्य के लिए आज 23 लोगों ने नामांकन पत्र लिया।
ऐसे में अब तक दो दिनों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 32 व सदस्य के लिए कुल 75 नामांकन पत्र की बिक्री हुयी है।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित