सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद के चुनाव हेतु नामांकन पत्र की खरीद व नामांकन प्रक्रिया के आज चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए 02 लोगों ने नामांकन पत्र लिया तो सदस्य पद के लिए 31 लोगों ने नामांकन पत्र लिया वही सदस्य पद के लिए 5 ने नामांकन किया।
नामांकन क्रय करने व जमा करने का समय 16 फरवरी से 22 फरवरी तक है, ऐसे में तीसरे दिन प्रमोद कुमार, उर्मीला, प्रमोद जायसवाल, जावेद अहमद, शकुन्तला ने दो-दो सेट व अभिमंत्रित सिंह, अनुराग सिंह, मन्जू सिंह व राजन कुमा सिंह ने एक-एक सेट नामांकन पत्र क्रय किया वही सदस्य के लिए 38 ने नामांकन पत्र क्रय किया व वार्ड नम्बर 9 सरोजनी नगर से सदस्य के लिए फूलमति पत्नी ध्रूवनरायण व द्रोपती पत्नी भूक्खी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
दूसरे दिन अशोक कुमार जायसवाल, मु0 इलियास, संध्या देवी, रागिनी देवी, अमित जायसवाल, नागेन्द्र कुमार जायसवाल ने दो-दो सेट, जगदीश जायसवाल ने तीन सेट, विनोद कुमार व पंकज सिंह ने एक-एक सेट नामांकन पत्र क्रय किया। वही सदस्य के लिए 52 नामांकन पत्र बिके, इसके साथ ही वार्ड नम्बर 9 सरोजनी नगर से दुर्गावती देवी पत्नी अवधेश ने नामांकन दाखिल किया।
पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए पंकज सिंह, नागेन्द्र मल्ल ने दो सेट, उत्कर्षा मल्ल, शकुंतला ने दो सेट, इशरावती व सुमन ने दो-दो सेट, अनोखा देवी, पुष्पा देवी, जागृति देवी, रोशन कुमार व विनोद कुमार ने नामांकन पत्र लिया तो वही सदस्य के लिए आज 23 लोगों ने नामांकन पत्र लिया।
ऐसे में अब तक चार दिनों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 48 व सदस्य के लिए कुल 144 नामांकन पत्र की बिक्री हुयी है। आज सदस्य पद हेतु वार्ड नंबर 07 चौधरी चरण सिंह नगर-रघुवर यादव पुत्र जनार्दन प्रसाद यादव,, वार्ड नंबर 18 लक्ष्मी बाई नगर-रामहर्ष दुबे पुत्र देवी शरण दुबे,
वार्ड नंबर-20 दीनदयाल उपाध्याय नगर -छबीलाल पुत्र हरिशंकर, वार्ड नंबर 21 विवेकानंद नगर-पूनम विश्वकर्मा पत्नी जितेंद्र विश्वकर्मा, वार्ड नंबर 21 विवेकानंद नगर-गुलफिजा जामा पत्नी हाशिम अंसारी ने नामांकन किया।
नोट-कल दिनांक-20/02/2022 को भी पर्चा बिक्री/नामांकन होगा।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान