महराजगंज। साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता गौरी शंकर गुप्ता उर्फ फौजी भइया ने आज शनिवार को कहा कि उनका पूरा साहू समाज सिसवा विधानसभा में सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल की जीत के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करेगा।
सपा के जिला महासचिव दीनबंधु यादव, सपा के वरिष्ठ नेता केएन यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी दुर्गा यादव के प्रयासों के बाद सपा नेता गौरी शंकर गुप्ता ने कहा कि उनका लक्ष्य अखिलेश यादव को दौबारा मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए साहू-तेली-गुप्ता-कसौधन समाज का एक-एक वोट सिसवा विधानसभा में साइकिल चुनाव चिन्ह को पड़ेगा।
सपा नेता गौरी शंकर गुप्ता के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाई रामलाल यादव, युवा नेता पप्पू वर्मा, विजय जायसवाल मौजूद रहे।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील