सिसवा बाजार-महराजगंज। उत्तर प्रदेश में भाजपा की दमदार वापसी का असर कहीं ना कहीं सिसवा नगर पालिका परिषद के चुनाव पर भी पड़ सकता है, क्यों कि जनता अब यह कहने लगी है, जो प्रदेश में वही नगर पालिका परिषद में रहेगा तभी क्षेत्र का विकास होगा।
बताते चले सिसवा नगर पालिका परिषद के नई कमेटी का चुनाव चल रहा है, 13 मार्च को मतदान होना है और उत्तर प्रदेश के विधानसभा की 10 मार्च को हुयी मतगणना में भाजपा की दमदार वापसी हुयी है तो वही महराजगंज जिले के पांच सीटों में 4 पर भाजपा ने कब्जा कर लिय तो सिसवा विधानसभा से प्रेमसागर पटेल लगातार दूसरी बार भाजपा से विधायक चुने गये ऐसे में कहीं ना कहीं सिसवा नगर पालिका परिषद के चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा, जिसका लाभ भाजपा प्रत्याशी शकुन्तला जायसवाल पत्नी गिरजेश जायसवाल को मिल सकता है।
चुनाव परिणाम के बाद जनता अब साफ कह रही है कि प्रदेश में जब भाजपा सरकार की दमदारी से वापसी हुयी है और सिसवा विधानसभा से भाजपा विधायक की भी दमदारी से वापसी हुयी है तो सिसवा नगर पालिका परिषद में भी भाजपा होनी चाहिए जिससे क्षेत्र का विकास हो सके।
10 मार्च को प्रदेश के आये परिणाम सिसवा नगर पालिका परिषद के चुनाव पर भी असर डाल सकता है ऐसा लोगों का मानना है।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात