अलीगढ़। मॉल के सफाई कर्मी और गार्ड के बीच झगड़े के दौरान गार्ड ने सफाई कर्मी को गोली मार दिया, वही सफाई कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जिसके बाद गुस्साये परिजन व स्थानीय लोगों ने सिटी सेंटर मॉल पर पथराव किया।
मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के सेंटर प्वाइंट स्थित सिटी सेंटर मॉल के सफ़ाई कर्मी और गार्ड के बीच झगड़े के दौरान गार्ड ने सफ़ाई कर्मी को गोली मार दिया, गोली लगने से घायल सफ़ाई कर्मी पुनीत को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई, मौत के बाद भड़के परिजन व स्थानीय लोगों ने सिटी सेंटर मॉल पर हंगामा कर पथराव किया, मॉल के गेट के शीशे तोड़ दिये।
सूचना मिलते ही मौके पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स पहुंची इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुयी, आरोपी गार्ड अंशुल चौहान फ़रार है, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी है।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित