देवरिया । नगर के सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में समाजवादी महोत्सव का आगाज 1 नवंबर (आज) को होगा। महोत्सव में विभिन्न प्रकार के लोक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें कुश्ती दंगल, बिरहा, ,घोड़ा रेस, दौड़ ,फरुवाही आदि लोक कलाकारों का कार्यक्रम शामिल होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अंतरराष्ट्रीय पहलवान व पूर्वांचल केसरी साधु यादव हैं।
इस दौरान यादव ने बताया कि समाजवादी महोत्सव में विभिन्न प्रकार के लोक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोक कलाकारों की प्रतिभाओं को एक मंच देकर उनका हौसला अफजाई किया जाएगा। आवश्यकता है इन कलाकारों की प्रतिभाओं को निखारने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के जो वायदे किये उसे भूल गयी है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2022 के चुनाव में कार्यकर्ताओं व अपने घटक दलों के बल पर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार उखाड़ फेकेंगे व मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन होंगें।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित