सिसवा बाज़ार-महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समूचे प्रदेश में शुरू हुए ष्झंडा लगाओष् अभियान को ताकत देने के लिए शैलेष सुल्तानिया व राकेश सिंह रिंकु नगर पालिका परिषद के सबया,खेसरारी,बिजापार गांव में पहुंचे। भाजपा सरकार की किसान विरोधी, युवा विरोधी, छात्र विरोधी, व्यापारी विरोधी कथित नीतियों के खिलाफ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर घर घर समाजवादी झंडा लगाने का अभियान बुलंदी पर है।
सिसवा विधानसभा के ग्राम सबया में झंडा लगाने के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शैलेष सुल्तानिया ने कहा की भाजपा समाज को जाति और धर्म में बांट कर सत्ता हथियाने का अपना मकसद साबित करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा दे कर समाज को जाति धर्म के नाम पर लड़ाने वाली भाजपा सर्व समाज से अलग हट कर आवाम का उत्पीड़न करने में लगी हुई है।
उन्होंने स्पष्ट किया की सिसवा नगर पालिका परिषद की आवाम के सुख दुख में एक जनप्रतिनिधि की हैसियत से हमेशा खड़ा रहा हूं और रहूंगा। उन्होंने स्पष्ट किया की आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति से टकराने के लिए तत्पर रहूंगा।
जिलासचिव राकेश सिंह उर्फ रिंकु सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में जिले की पाँचो विधान सभा सीटों पर सपा का परचम फहराने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से संकल्पित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया की आने वाले दिनों में सपा का क्रांतिकारी झंडा हर एक प्रतिष्ठान पर नजर आएगा।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील