सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री साईं मंदिर में साईं महोत्सव का आयोजन किया गया, स्व0 प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कालेज रोड़ स्थित श्री साईं मंदिर से आज शनिवार को साईं बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकली जो नगर के प्रमुख रास्तों से होते हुए निकली इस दौरान महिला श्रद्धालु निशान पताका लेकर आगे-आगे चल रही थीं, जबकि पुरुष श्रद्धालु पालकी रथ को आस्था की डोर से खींचते हुए चल रहे थे तो वही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु श्रीसाईं राम के गगनभेदी जयकारा लगाते और उनके भजनों पर थिरक रहे थे।
आज मंदिर परिसर में साईं बाबा की पूजा-अर्चना के बाद साईं बाबा की भव्य झांकी सजाकर शोभा यात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा के समापन के बाद कमानी ग्राउंड में कोलकाता के मनीष गुप्ता ग्रुप द्वारा श्री साईं कथा का मंचन होना है।
इस दौरान गिरधारी केडिया, विश्वनाथ जायसवाल, संजय जायसवाल, बबलू शर्मा, कृष्णमुरारी सिंह, शिबू केडिया, रोहित केसरी, रामकृष्ण केसरी, सोनू जायसवाल, ईश्वर सोनी, आशुतोष बंका ,प्रथम शर्मा आदि मौजूद रहे।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील