देवरिया। कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर साहब ने देवरिया के लाल शेख बशर अली को उत्तर प्रदेश कौमी तंजीम का देवरिया का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष मो० तालिब अली साहब ने बताया कि कौमी तंजीम पूरे देश में एकता की ब्यार चला कर देश को मजबूत करने का काम कर रही है, जिसका संदेश नफरत छोड़ो भारत जोड़ो को देश के कोने कोने तक पहुंचाना है।
देवरिया के लाल शेख बशर अली ने कहा ये जिम्मेदारी मेरे लिए बहुत अहम है,मेरे लिए देश सबसे पहले है और अपने देश की एकता,भाईचारे के लिए इस अभियान को जन जन तक पहुंचाना ही एक मात्र लक्ष्य है।
शेख बशर अली ने कहा ये नफरत बुरी है न पालो इसे, दिलो में ख्लीश है निकालो इसे, न तेरा है न मेरा है न इसका है न उसका है, ये सबका वतन है बचा लो इसे।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात