सिसवा बाजार-महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सिसवा बाजार इकाई की एक बैठक नगर पालिका स्थित श्री श्याम मंदिर में आहूत कि गई बैठक में जिले से आये पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल जिनको प्रदेश कमेटी द्वारा प्रांतीय संगठन मंत्री बनाया गया है, व पूर्व जिला महामंत्री फूलचंद अग्रवाल को जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। उक्त दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार व संचालन नगर संरक्षक मनीष शर्मा ने किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने जन समस्याओं पर प्रकाश डाला जिस पर जिला अध्यक्ष ने यह आश्वासन दिया कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले किसी अधिकारी को जनपद में रहने नहीं दिया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय जायसवाल प्रांतीय संगठन मंत्री, फूलचंद अग्रवाल जिला अध्यक्ष, परशुराम जयसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रवण मद्धेशिया, मनोज सिंघानिया उपाध्यक्ष, उमेश जायसवाल, सुधीर अग्रहरी जिला महामंत्री, विनोद यादव जिला संगठन मंत्री, नगर इकाई से नगर उपाध्यक्ष मनोज सुलतानिया व मदन राजभर, सुनील अग्रवाल नगर महामंत्री, शैलेश सुलतानिया कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार जयसवाल नगर मंत्री, आशीष सुलतानिया, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी संत कुमार जालान, शिव कुमार जयसवाल, शिकारी जयसवाल, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील