झांसी। एंटी करप्शन की टीम ने आज सदर तहसील में तैनात लेखपाल बद्री प्रसाद दीक्षित को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के दाखिल खारिज के एवज में घूस लेते हुए लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रायगंज घर के पास से उसे गिरफ्तार किया और सीपरी थाने लेकर आई टीम ने लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
दरअसल जीआरपी में तैनात सिपाही रवि साई ने टाकोरी मौजा में लगभग 232 वर्ग फीट जमीन खरीदी थी। इस जमीन के दाखिल खारिज के एवज में क्षेत्रीय लेखपाल रिश्वत की मांग कर रहा था। इस बात की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई थी। टीम ने तैयारी के साथ लेखपाल को तय रिश्वत की रकम देने के लिए रायगंज उसके घर के निकट बुलाया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक अम्वरीश कुमार ने बताया कि हमारे कार्यालय में 27 नवंबर को मामले की शिकायत की गई थी। इस पर टीम गठन के लिए हेडक्वार्टर को सूचना दी गई। टीम गठन के बाद आज वादी द्वारा लेखपाल को रूपये देने के लिए बुलाया गया। टीम ने घर के पास से रूपये लेते हुए रंगे हाथ लेखपाल बद्री प्रसाद दीक्षित को गिरफ्तार किया गया।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान