कानपुर। बिधनू में लिफ्ट का झांसा देकर बाइक सवार ने सूनसान रास्ते में पोस्टमैन को पीटकर 11 हजार रुपये, मोबाइल और बैग लूट लिया। आरोप है कि तीन दिन बाद भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
Read More- ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 11 प्रतिशत यादव वना सकता है मुख्यमंत्री तो 19 फीसदी मुसलमान क्यो नही
बिधनू के सपई गांव निवासी पोस्टमैन महेश मिश्रा सीतापुर से रविवार रात घर लौट रहे थे। बिधनू पहुंचने पर वह घर के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास रुके और गांव छोडऩे की बात कहने लगे। उनके विरोध पर दोनों ने खुद को भी उसी गांव का बताया। विश्वास पर वह उनकी बाइक पर बैठ गए। बिधनू लोहे के पुल के पास उन लोगों ने बाइक रोकी और छीना झपटी करने लगे।
विरोध पर पीटते हुए मोबाइल,बैग और जेब में रखे करीब 11 हजार रुपये लूट ले गए। वह पैदल ही थाने पहुंचे और तहरीर दी। आरोप है कि वह तीन दिनों से थाने के चक्कर लगा रहे हैं,लेकिन एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। एसआई अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील