वाराणसी । उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के समीप एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर कर खेत में जा गिरे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालगाड़ी गुजरात के हापा से पश्चिम बंगाल जा रही थी और उसमें टाइलें लदीं थीं। इससे दिल्ली कोलकाता ट्रंक मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर रेल अधिकारी पहुंच चुके है और डिब्बों को वापस पटरी पर रखने का काम जारी है।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न