कानपुर। बिल्हौर क्षेत्र के गांव में शुक्रवार सुबह महिला ने हमला कर देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद महिला ने चाकू से अपने हाथों की नसें भी काट ली। जानकारी पर स्वजन घायल देवर भाभी को कोतवाली ले गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बड़े पुत्र की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस कारण बहू घर में आए दिन झगड़ा करती है और परिवार को फंसाने की धमकी देती है। वह फांसी लगाने का भी प्रयास कर चुकी है। शुक्रवार सुबह अविवाहित पुत्र सो रहा था इस बीच बहू ने चाकू से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद बहू ने चाकू से अपने हाथों को भी जख्मी कर लिया। शोरगुल वह कमरे में पहुंची तो दोनों को जख्मी हालत में कोतवाली ले गई। पुलिस ने जख्मी महिला व युवक को सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने युवक को कानपुर एलएलआर रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पति के दिमागी रूप से बीमार होने के चलते महिला के देवर से संबंध है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद महिला ने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है।
एसएसआई विमल प्रकाश ने बताया दोनों को उपचार हेतु भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात