प्रतापगढ़। शनिवार को जनपद प्रतापगढ़ के महिला थाना प्रभारी, निरीक्षक कल्पना गौतम के वायरल हो रहे वीडियो के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उक्त निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया था एवं इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर को 24 घण्टे में सम्पूर्ण प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जांचोपरांत क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर उक्त निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु आदेश दिये गये हैं।
–



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात